शेयर मंथन में खोजें

राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) के शुद्ध मुनाफे में 36.4% बढ़ोतरी

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) के शुद्ध मुनाफे में 36.4% बढ़ोतरी हुई।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 55.1 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 40.4 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच राष्ट्रीय केमिकल्स ने कुल राजस्व 2,000.9 करोड रुपये से 10.8% बढ़ कर 2,216.2 करोड़ रुपये हासिल किया। कंपनी का एबिटा भी 7.4% की बढ़त के साथ 109.3 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में राष्ट्रीय केमिकल्स का शेयर 88.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 89.75 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयर में 0.30 रुपये या 0.34% की हल्की गिरावट के साथ 87.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख