शेयर मंथन में खोजें

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को 579 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने 579 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही में 333.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस बीच सुजलॉन की कुल आय 3,246 करोड रुपये से 54% बढ़ कर 4,999.3 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटा भी 362.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,032.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.2% से बढ़ कर 20.7% रहा।
बीएसई में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 20.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 22.20 रुपये पर खुला। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 0.65 रुपये या 3.16% की मजबूती के साथ 21.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख