शेयर मंथन में खोजें

जुआरी एग्रो (Zuari Agro) बढ़ायेगी अमोनिया-यूरिया संयंत्र की क्षमता

जुआरी एग्रो (Zuari Agro) अपने अमोनिया-यूरिया संयंत्र का पुनर्निर्माण करके इसकी क्षमता बढ़ायेगी।

कंपनी 1,300 करोड़ रुपये की लागत से इस संयंत्र की मरम्मत करेगी जिससे इसमें यूरिया की क्षमता 1350 एमटीपीडी से बढ़ कर 1800 एमटीपीडी और यूरिया की प्रति टन ऊर्जा मौजूदा 6.67 जीसीएल के मुकाबले 5.39 जीसीएल हो जायेगी।
बीएसई में जुआरी एग्रो का शेयर 411.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 412.50 रुपये पर खुला। करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयर में 2.00 रुपये या 0.49% की बढ़त के साथ 413.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख