शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को फिर हुआ घाटा, शेयर टूटा

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 1,045.54 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले बैंक को पिछले साल की समान तिमाही में 3,587.11 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं बैंक ऑफ इंडिया का वार्षिक घाटा 6,204.26 करोड़ रुपये से घट कर 1,470.10 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर बैंक की कुल तिमाही आय 11,384.91 से बढ़ कर 12,335.71 करोड़ रुपये और कुल वार्षिक आय 45,764.26 करोड रुपये से हल्की बढ़त के साथ 46,404.68 करोड़ रुपये रही। इसके बाद घाटा होने के कारण बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में जोरदार गिरावट आयी है।
बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 178.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 181.00 रुपये पर खुला। करीब 2.10 बजे बैंक के शेयर में 12.85 रुपये या 7.20% की कमजोरी के साथ 165.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख