शेयर मंथन में खोजें

गेल (GAIL) का राजस्व बढ़ा, लाभ घटा

गेल (GAIL) के जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही के मुनाफे में 68.7% की गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि में 832.1 करोड़ रुपये रहा था, जो इस बार 260.2 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसका कुल प्राप्त तिमाही राजस्व 11,802.4 से 15.9% की बढ़त के साथ 13,674.1 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान गेल का एबिटा मार्जिन भी 10.8% से बढ़ कर 11.6% हो गया। शेयर बाजार में कमजोरी और लाभ घटने के कारण गेल के शेयर भाव में आज कमजोरी है। कमजोर शुरुआत के बाद करीब 11.03 बजे गेल का शेयर 4.15% की कमजोरी के साथ 374.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख