शेयर मंथन में खोजें

इसलिए लुढ़का अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर

बाजार में कमजोरी के बीच अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर में भी करीब साढ़े 6% की गिरावट है।

खबरों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य की सरकार ने अभी तक अदाणी एंटरप्राइजेज की खान के लिए रॉयल्टी सौदे पर हस्ताक्षर नहीं किया है, जिस कारण कंपनी ने अपनी खान परियोजना में निवेश की योजना को टाल दिया है। इसी कारण इसके शेयर में गिरावट है। बीएसई ने भी कंपनी से इस खबर की पुष्टि करने के लिए कहा है। इस बीच हल्की गिरावट के साथ शुरुआत के बाद करीब 11.20 बजे अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.44% की कमजोरी के साथ 113.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख