शेयर मंथन में खोजें

वीडियोकॉन (Videocon) का शेयर दोबारा 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

वीडियोकॉन (Videocon) का शेयर 9.94% की गिरावट के साथ फिर से 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुँच गया।

दरअसल देना बैंक के बाद अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी कर्ज के बोझ से दबी वीडियोकॉन को बैड लॉन घोषित कर दिया है। खबर है कि कई और बैंक भी जल्दी ही वीडियोकॉन को अपनी एनपीए या बैड लोन की फहरिस्त में डाल सकते हैं। इस खबर के बाद बीएसई में वीडियोकॉन का शेयर 58.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 52.55 रुपये पर खुला। करीब पौने 12 बजे तक इसके भाव में कोई परिवर्तन नहीं आया है। (शेयर मंथन, 25 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख