शेयर मंथन में खोजें

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) में अब तक 15% की बढ़त

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) के शेयर भाव में मई में अब तक 15% की बढ़ोतरी हुई है।

इसके मुकाबले सेंसेक्स मई में केवल 1.9% ऊपर चढ़ पाया है। आज भी कंपनी का शेयर 2.50% से अधिक ऊपर चढ़ा और 9 महीनों के उच्च स्तर पर पहुँच गया। टाटा कंसल्टेंसी ने एक सप्ताह पहले 18 मई को 16,000 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद शुरू की थी, जो 31 मई तक चलेगी।
आज 2,572.00 रुपये पर मजबूत शुरुआत करके टाटा कंसल्टेंसी के शेयर का रुख ऊपर की ओर रहा है। कारोबार समाप्त से करीब 15 मिनट पहले कंपनी के शेयर में 2.60% की तेजी के साथ 2,624.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख