शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) तैयार करेगी 12वीं पास आईटी इंजीनियर्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने 12वीं पास छात्रों को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाने की पेशकश रखी है।

कंपनी 85% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास करने वाले चेन्नई के 100 छात्रों को अपने टेक बी प्रोग्राम के तहत इस योजना का लाभ देगी। इस योजना में छात्रों को 9 महीने का क्लासरूम और 3 महीने का अंत: कार्य प्रशिक्षण दिया जायेगा। खबरों के अनुसार कंपनी पहले साल में प्रशिक्षितों को 10,000 रुपये प्रति माह वेतन देगी।
शुक्रवार को बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 0.45 रुपये या 0.05% की बेहद मामूली बढ़त के साथ 859.25 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 889.65 रुपये और निचला स्तर 708.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख