शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

आज टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर में करीब 12% की गिरावट आयी, जिससे यह अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुँच गया।

दरअसल कंपनी के तिमाही और वार्षिक मुनाफे में गिरावट आयी है, जिसका नकारात्मक इसके शेयर पर पड़ा है। टेक महिंद्रा को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 589.60 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में हुए 876.14 करोड़ रुपये के मुनाफा की तुलना में 32.69% कम रहा। हालाँकि इस दौरान टेक महिंद्रा की कुल तिमाही आय 7,039.03 करोड़ रुपये से 9.85% बढ़ कर 7,732.89 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं इसका सालाना मुनाफा 3,026.61 करोड़ रुपये से 5.80% घट कर 2,850.87 करोड़ रुपये रह गया। 429.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 395.00 रुपये पर खुलने के बाद टेक महिंद्रा का शेयर 357.60 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला। करीब 11.05 बजे यह 11.25% की गिरावट के साथ 381.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख