शेयर मंथन में खोजें

तो रेमंड (Raymond) इसलिए करेगी 350 करोड़ रुपये का निवेश

रेमंड (Raymond) ने 350 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है।

खबरों के अनुसार कंपनी ने पूँजीगत व्यय और खुदरा विस्तार के लिए इस निवेश का लक्ष्य रखा है। 350 करोड़ रुपये में से 200 करोड़ रुपये भारत और विदेश में विनिर्माण विस्तार के लिए आवंटित किये जायेंगे, जबकि 150 करोड़ रुपये खुदरा विस्तार के लिए होंगे।
बीएसई में रेमंड का शेयर 723.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 709.05 रुपये पर खुला और 703.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 12 बजे यह 10.60 रुपये या 1.47% की गिरावट के साथ 712.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख