शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान कंपोजिट्स (Hindustan Composites) ने किये बोनस शेयर आवंटित

सोमवार को हिंदुस्तान कंपोजिट्स (Hindustan Composites) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में 5 रुपये प्रति वाले मौजूदा 2 इक्विटी शेयरों के बदले 5 रुपये प्रति वाला 1 बोनस शेयर आवंटित करने (कुल 49,23,000 बोनस शेयर) और प्रत्येक 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयर को 5-5 रुपये प्रति वाले 2 इक्विटी शेयरों में उप-विभाजित करके नये इक्विटी शेयर प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया।
बीएसई में हिंदुस्तान कंपोजिट्स का शेयर 692.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 675.10 रुपये पर खुला और 656.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब 1.50 बजे यह 36.80 रुपये या 5.31% की कमजोरी के साथ 656.00 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख