शेयर मंथन में खोजें

भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) की आमदनी बढ़ी, लाभ घटा

भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 1,841.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

कंपनी का यह मुनाफा 2016 की समान अवधि में हुए 2,116.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 13% कम रहा। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 53,261 करोड़ रुपये से 24% की बढ़त के साथ 66,023.3 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा वित्तीय परिणामों में कंपनी का एबिटा 34.4% घट कर 2,212.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 6.33% के मुकाबले 3.37% रह गया। मुनाफे में गिरावट का नकारात्मक असर आज भारत पेट्रोलियम के शेयर पर साफ दिख रहा है। लाल निशान में खुलने के बाद करीब 11.47 बजे यह 28.00 रुपये या 3.70% की कमजोरी के साथ 728.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख