शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) का शुद्ध मुनाफा 90.73% घटा

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 36.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

कंपनी का यह मुनाफा 2016 की समान अवधि में हुए 397.16 करोड़ रुपये के मुकाबले 90.73% कम रहा। हालाँकि इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 5,285.6 करोड़ रुपये से 3.1% की वृद्धि के साथ 5,449.13 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा भी 656.13 करोड़ रुपये से घट कर 109 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 12.41% के मुकाबले 2.01% रह गया। कमजोर वित्तीय परिणामों से कंपनी का शेयर भी 459.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 436.00 रुपये पर खुला। मगर करीब 9.40 बजे इसमें तेजी आनी शुरू हो गयी है और कंपनी का शेयर 1.89% की बढ़त के साथ 468.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख