शेयर मंथन में खोजें

मुनाफा होने से चढ़ा टाटा ग्लोबल (Tata Global) का शेयर

टाटा ग्लोबल (Tata Global) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 84.36 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया।

इसके मुकाबले कंपनी को 2016 की समान अवधि में 249.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी भी 1,598.35 करोड़ रुपये से 4.7% की बढ़त के साथ 1,676.26 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 11.8% की बढ़त के साथ 178.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 10.01% की तुलना में 10.6% रहा। इसके बाद टाटा ग्लोबल का शेयर 145.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 148.50 रुपये पर खुला। हरे निशान में रहते हुए करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 2.34% की मजबूती के साथ 149.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख