शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) को 3,827 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) को 3,827 रुपये के लक्ष्य भाव के साथ खरीदने को कहा है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने 104.6 रुपये की प्रति शेयर आय पर यह लक्ष्य भाव तय किया है। ब्रोकिंग फर्म ने इसमें खरीदारी के लिए तर्क दिया है कि सालाना आधार पर जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 5.6% बढ़ कर 2,230 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 5.9% अधिक 210 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी वॉल्यूम्स में 2% और बिस्किट व्यापार में राजस्व वृद्धि 8% रही। ब्रोकिंग फर्म ने बिस्किट व्यापार में प्रमुखता, पोर्टफोलियो प्रीमियम, लागत अनुकूलन और विस्तार वितरण के सहारे कंपनी की ग्रोथ में लगातार वृद्धि की उम्मीद जतायी है और इसमें खरीद रेटिंग को बरकार रखा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख