शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : फोर्टिस हेल्थकेयर, वोकहार्ट, श्रीराम ईपीसी, इंडियाबुल्स रियल और एनटीपीसी

खबरों के कारण जो शेयर शुक्रवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें फोर्टिस हेल्थकेयर, वोकहार्ट, श्रीराम ईपीसी, इंडियाबुल्स रियल और एनटीपीसी शामिल हैं।

फोर्टिस हेल्थकेयर - आईएचएच ने फोर्टिस हेल्थकेयर के साथ विशेष वार्ता समाप्त कर दी।
वोकहार्ट - कंपनी ने ट्राइसेनॉक्स के लिए लंदन हाईकोर्ट में टेवा के साथ व्यावसायिक मुकदमेबाजी सेटल की।
क्वेस कॉर्प - कंपनी ने कॉमटेल प्रो में 51% शेयरधारिता हासिल करने के लिए निश्चित समझौता किया।
श्रीराम ईपीसी - कंपनी को 165 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
इंडियाबुल्स रियल - इंडियाबुल्स रियल 500 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी करेगी।
जेनिथ कम्प्यूटर्स - जेनिथ कम्प्यूटर्स के खिलाफ दिवालियापन प्रक्रिया शुरू।
रिलायंस डिफेंस - एयरोस्पेस उपकतरणों के लिए दहेर के साथ भागीदारी करेगी।
माइंडट्री - माइंडट्री का बोर्ड 28 जून को शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगा।
एनटीपीसी - एनटीपीसी ने चालू वित्त वर्ष में 250 अरब यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा।
कैपिटल फर्स्ट - कैपिटल फर्स्ट ने 10 रुपये प्रति के 85,300 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। (शेयर मंथन, 23 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख