शेयर मंथन में खोजें

काकीनाडा स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए हुआ स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) का चयन

स्मार्ट सिटीज मिशन की दूसरी वर्षगाँठ पर स्टरलाइट टेक (Sterlite Tech) को काकीनाडा स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए चुना गया है।

वहीं स्मार्ट सिटी मिशन के पहले चरण में 20 शहरों में से काकीनाडा का चयन हुआ। परियोजना का उद्देश्य काकीनाडा के 3.25 लाख से अधिक नागरिकों के रोज़मर्रा के जीवन अनुभव में परिवर्तन लाना और नागरिक सेवाओं की बेहतर आपूर्ति करना है। इसी परियोजना के अंतर्गत स्टरलाइट टेक काकीनाडा स्मार्ट सिटी का निर्माण और अगले छह वर्षों तक प्रबंधन करेगी। बीएसई में सोमवार को स्टरलाइट का शेयर 146.25 रुपये पर बंद होने के बाद हल्की बढ़त के साथ 151.00 रुपये पर खुला। करीब 10.10 बजे स्टरलाइट का शेयर 3.85 रुपये या 2.63% की बढ़त के साथ 150.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख