शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) के शेयर का रुख नीचे की ओर

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) रूसी तेल क्षेत्रों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए वार्ता में शामिल हो गयी है।

कंपनी आर्कटिक क्षेत्र में रूस के वैंकोर क्ल्स्टर तेल क्षेत्रों में 49% हिस्सेदारी खरीदने के लिए काफी उत्सुक है। इससे पहले ओएनजीसी की सहायक कंपनी ओएनजीसी विदेश ने सुजुनस्कॉय, टैगुलस्कॉय और लोडोश्नॉय क्षेत्रों में हिस्सेदारी के लिए करार किया था।
इस दौरान आज हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर 508.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में 511.90 पर खुला है। बीएसई में करीब 10.20 बजे कंपनी का शेयर 11.40 रुपये या 2.24% की गिरावट के साथ 496.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख