शेयर मंथन में खोजें

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने घटाये अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग कॉल पर टर्मिनेशन शुल्क

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग कॉल पर टर्मिनेशन शुल्क 53 पैसे/मिनट से घटा कर 30 पैसे/मिनट कर दिये हैं।

नये शुल्क 01 फरवरी से लागू होंगे। टर्मिनेशन शुल्क का भुगतान अंतरराष्ट्रीय प्रदाता, जिसके नेटवर्क से कॉल की गयी, द्वारा स्थानीय प्रदाता, जिसके नेटवर्क पर कॉल आयी, को किया जाता है। इससे पहले फरवरी 2015 में ट्राई ने टर्मिनेशन शुल्क 40 पैसे/मिनट से बढ़ा कर 53 पैसे/मिनट किये थे। मोबाइल नेटवर्कों पर अंतरराष्ट्रीय कॉल का मुकाबला आज के समय में व्हाट्सऐप्प (Whatsapp) और फेसटाइम (FaceTime) जैसी इंटरनेट आधारित मुख्य ऐप्पलिकेशनों से है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख