शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने यूरोपीय बैंक के साथ शुरू की परियोजना

यस बैंक (Yes Bank) ने यूरोपीयन इन्वेस्टमेंट बैंक (European Investment Bank) के साथ मिल कर 40 करोड़ डॉलर की ग्रीन परियोजना शुरू की है।

यह परियोजना दोनों बैंकों के सह-फाइनेंसिंग कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके तहत पूरे भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को ऋण देने में वृद्धि की जायेगी। भारत में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के विस्तार में यूरोपीयन इन्वेस्टमेंट बैंक 20 करोड़ डॉलर का ऋण देगा, जबकि शेष राशि यस बैंक, परियोजना प्रमोटर और अन्य वित्तीय संस्थान देंगे।
उधर बीएसई में शुक्रवार को यस बैंक का शेयर 1.95 रुपये या 0.57% की गिरावट के साथ 340.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर 383.25 रुपये और निचला स्तर 261.46 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख