शेयर मंथन में खोजें

सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) का मुनाफा 50% घटा, शेयर टूटा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) के मुनाफे में 50% गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 42.3 करोड़ रुपये से घट कर 21.1 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान सिंटेक्स इंडस्ट्रीज की शुद्ध आमदनी 585 करोड़ रुपये से 44% अधिक 877.6 करोड़ रुपये रही। इस बीच कंपनी का एबिटा 29% घट कर 58 करोड़ रुपये और मार्जिन 14% के मुकाबले 6.9% रहे। उधर लाभ घटने से आज कंपनी के शेयर ने भी कमजोर शुरुआत की और बीएसई में 26.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 25.90 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे यह 1.20 रुपये या 4.49% की कमजोरी के साथ 25.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख