शेयर मंथन में खोजें

मर्केटर (Mercator) ने दोबारा शुरू किया कोयला उत्पादन

मर्केटर (Mercator) ने इंडोनेशिया में कार्यस्थल पर कोयले का उत्पादन दोबारा सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है।

पूर्वी एशियाई देश में कंपनी के कोयला संचालन में प्रबंधन टीम में बदलाव के कारण रुकावट आयी थी, जो कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अधिकतर हिस्से में रही। मगर अब नयी टीम के पूरा प्रबंधन संभाल लेने से कंपनी को मार्च 2018 तक उत्पादन आदर्श स्तर पर पहुँचने की उम्मीद है। इस खबर से मर्केटर के शेयर में भी मजबूती आयी है।
बीएसई में मर्केटर 45.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 45.55 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे यह 0.70 रुपये या 1.56% की मजबूती के साथ 45.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख