शेयर मंथन में खोजें

849.6% बढ़ा भंसाली इंजीनियरिंग (Bhansali Engineering) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भंसाली इंजीनियरिंग (Bhansali Engineering) के मुनाफे में 849.6% की जबरदस्त बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3.06 करोड़ रुपये के मुकाबले 29.05 करोड़ रुपये रहा। लाभ में वृद्धि भंसाली इंजीनियरिंग की आमदनी में बढ़ोतरी से हुई, जो 122.94 करोड़ रुपये से 109.8% बढ़ कर 257.93 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 375.4% की बढ़त के साथ 43.31 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 9.38% बढ़त के साथ 16.8% पर पहुँच गया। शानदार तिमाही नतीजों से भंसाली इंजीनियरिंग का शेयर भी ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।
बीएसई में भंसाली इंजीनियरिंग 199.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 209.10 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे यह 9.95 रुपये या 5.00% की मजबूती के साथ 209.10 रुपये पर ही है, जो जिसका आज का ऊपरी सर्किट स्तर भी है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख