शेयर मंथन में खोजें

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) : विदेशी पोर्टफोलियो निवेश सीमा में इजाफा

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेश सीमा (एफपीआई) बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

आरबीआई की मंजूरी मिलने से कंपनी में एफपीआई सीमा 24% से बढ़ कर 49% होगी। दूसरी ओऱ सकारात्मक खबर से ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर आज अपने एक महीने के ऊपरी स्तर पर चढ़ा।
बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया 144.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 150.00 रुपये पर खुला। 150.50 रुपये का ऊपरी भाव छूने के बाद करीब 11.20 बजे यह 2.70 रुपये या 1.87% की मजबूती के साथ 147.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख