सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 48,900 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 48,200 रुपये तक गिरावट हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 60,400 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 58,900 रुपये तक गिरावट हो सकती है।