अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान लगाया है कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था अपेक्षा से अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। हालाँकि, जनवरी में दिये गये अनुमान में हल्का संशोधन करते हुए वृद्धि दर को 6.5% से घटाकर 6.4% किया गया था, लेकिन ताजा आकलन में इसे फिर बढ़ाकर 6.5% कर दिया गया है।