शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स रियल (Indiabulls Real) का तिमाही मुनाफा 178% उछला, शेयर में तेजी

बिक्री और अन्य आय में बढ़ोतरी की वजह से इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) का 2014-15 में तीसरी तिमाही का मुनाफा 178उछला है।

अक्टूबर-दिसंबर 2014 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के 28.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 78.7 करोड़ रुपये रहा है। बीती तिमाही के दौरान इसकी आमदनी पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 36.53% बढ़ कर 728.7 करोड़ रुपये हो गयी है।

अन्य आय में भी तेज बढ़त देखने को मिली है। वहीं इस तिमाही के दौरान अन्य आय पिछले साल के मुकाबले 12.89 करोड़ रुपये से बढ़ कर 50.09 करोड़ रुपये हो गयी है।

इन बेहतर नतीजों के बाद भी गुरुवार को शेयर बाजार में इसकी चाल मजबूत रही। बीएसई में यह 3.60 रुपये या 4.91% की बढ़त के साथ 76.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख