शेयर मंथन में खोजें

सेबी के जुर्माने के खिलाफ अपील की तैयारी में डीएलएफ, शुरुआती गिरावट के बाद बढ़ा शेयर

सेबी के द्वारा लगाये गये 86 करोड़ के जुर्माने पर डीएलएफ ने कहा है कि वो आदेश की समीक्षा कर रहे हैं साथ इस मामले पर कानूनी राय भी ले रहे हैं।

डीएलएफ ने कहा कि वो सेबी के आदेश के खिलाफ अपील करेंगे। डीएलएफ ने साथ में ये भी कहा कि कंपनी ने कोई कानून नहीं तोड़ा है। सेबी ने डीएलएफ पर आईपीओ के दौरान पूरी जानकारियां न देने पर ये जुर्माना लगाया है। सेबी ने कहा है कि कंपनी ने जानबूझकर कर ये जानकारियां छुपायी थी।

पिछले साल इसी मामले में कंपनी पर 3 साल के लिये पूंजी जुटाने पर रोक लगायी है। इस फैसले के खिलाफ डीएलएफ ने सिक्योरिटी एपेलेट ट्रिब्यूनल में अपील की हुई है। आज कारोबार की शुरुआत में शेयर में गिरावट देखने को मिली शेयर करीब 2% गिरा हालाँकि शेयर में इसके बाद बढ़त देखने को मिली है। डीएलएफ का शेयर आज 3.62% बढ़कर बंद हुआ। (शेयर मंथन 27 फरवरी 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख