शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 22% गिरी, शेयर 5% तक गिरा

फरवरी के दौरान बजाज ऑटो की कुल बिक्री में 22% की गिरावट देखने को मिली है।

इस दौरान बजाज मोटरसाइकिल की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 21% घटकर 2.16 लाख यूनिट रही है। पिछले साल कंपनी ने 2.73 लाख यूनिट मोटरसाइकिल बेचीं थी।

वहीं फरवरी के दौरान व्यवसायिक वाहनों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 32% घटकर 27,242 यूनिट रही। एक्सपोर्ट में भी गिरावट देखने को मिली है फरवरी के दौरान कुल एक्सपोर्ट 20% घटकर 1.12 लाख यूनिट रहा।

पिछले 11 महीनों में बिक्री की बात करें तो कुल बिक्री लगभग पिछले साल के स्तर पर ही है। वहीं इस दौरान व्यवसायिक वाहनों की बिक्री 16%, कुल एक्सपोर्ट भी 16% बढ़ा है। हालाँकि मोटरसाइकिल की बिक्री 2% घटी है। (शेयर मंथन 2 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख