शेयर मंथन में खोजें

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने हासिल किये 1711 करोड़ रुपये के ठेके

प्रमुख इंजीनियरिंग एवं निर्माण (कंस्ट्रक्शन) कंपनी एलऐंडटी यानी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen and Toubro) ने जानकारी दी है कि मार्च 2015 के दौरान उसके निर्माण और बिजली विभागों ने कुल 1,711 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किये हैं।

निर्माण कारोबार के तहत कंपनी को इस दौरान 880 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। वहीं बिजली ट्रांसमिशन एवं वितरण कारोबार में इसे 676 करोड़ रुपये के ठेके मिले। कंपनी को एक बड़ा ठेका मुंबई में आवासीय भवन की परियोजना के लिए मिला है। इसके अलावा, एक निजी सीमेंट कंपनी से उसे मध्य प्रदेश में सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई के लिए ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) ठेका मिला है। 

कंपनी को बिजली के क्षेत्र में बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी से 220 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का ठेका मिला है। इसके अलावा पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने एलऐंडटी को जम्मू कश्मीर में 220 केवी और उत्तर प्रदेश में 765 केवी के ट्रांसमिशन लाइन का ठेका दिया है। 

शुक्रवार के कारोबार में एलऐंडटी के शेयर में अच्छी तेजी रही। सुबह से ही मजबूत शुरुआत करने के बाद अंत में यह दिन के ऊपरी स्तरों के पास 40.85 रुपये या 2.50% की उछाल के साथ 1676.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख