शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को तेलंगाना में मिला 1,080 मेगावाट का ठेका

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals) या बीएचईएल (BHEL) को तेलंगाना राज्य में 270 मेगावाट के चार बिजली संयंत्र लगाने का ठेका मिला है।

यह ठेका तेलंगाना स्टेट पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन (TSGENCO) ने दिया है। यह ठेका ईपीसी आधार पर है, यानी बीएचईएल को इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण की समूची जिम्मेदारी सँभालनी है। इससे पहले दिसंबर 2014 में तेलंगाना में बीएचईएल को 800 मेगावाट के राज्य के प्रथम सुपर क्रिटिकल थर्मल बिजली संयंत्र को लगाने का ठेका भी मिला था। 

मौजूदा ठेका 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का है। इसके तहत तेलंगाना के खमाम जिले में 270 मेगावाट के चार संयंत्र लगाये जायेंगे। इस परियोजना पर तेज गति से काम करते हुए कंपनी को इसे 24 महीनों में पूरा करना है। 

सोमवार के कारोबार में बाजार की चाल के मुताबिक ही बीएचईएल के शेयर भाव में अच्छी मजबूती रही। बीएसई में यह पिछले बंद भाव 232.55 रुपये की तुलना में 234.00 रुपये पर खुला और पूरे दिन मजबूती के साथ चलते हुए अंत में 6.05 रुपये या 2.60% की उछाल के साथ 238.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख