शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पावर (Reliance Power) का सासन यूएमपीपी (Sasan UMPP) पूरी तरह चालू

रिलायंस पावर (Reliance Power) ने सासन अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट (Sasan UMPP) की 660 मेगावाट की छठी और आखिरी इकाई को चालू कर लिया है।

इससे पहले 660 मेगावाट की पाँच इकाइयाँ केवल 12 महीनों में चालू कर दी गयी थीं, जिनकी कुल क्षमता 3,300 मेगावाट थी।  इसके साथ ही इस यूएमपीपी की पूरी 3,960 मेगावाट की क्षमता चालू हो गयी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि पीपीए में तय कार्यक्रम से 12 महीने पहले ही कंपनी ने इस परियोजना को पूरा कर लिया है। इसके साथ ही रिलायंस पावर की कुल बिजली उत्पादन क्षमता अब 5,945 मेगावाट हो गयी है। इसमें 5,760 मेगावाट ताप बिजली और 185 मेगावाट अक्षय ऊर्जा (Renewable Energy) आधारित क्षमता है।

सासन यूएमपीपी विश्व में एक ही जगह पर स्थित सबसे बड़ी एकीकृत कोयला खनन सह बिजली परियोजना है। यहाँ कंपनी के पास सासन कोयला खानें हैं, जो भारत में सबसे बड़ी कोयला खान है। यह खान सालाना 2 करोड़ टन की क्षमता के साथ पहले से ही चालू है। सासन यूएमपीपी पर रिलायंस पावर ने कुल 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। 

सोमवार को इस खबर से रिलायंस पावर के शेयर को लेकर बाजार में उत्साह दिखा। बीएसई में यह 1.65 रुपये या 3.01% की उछाल के साथ 56.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2015)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख