शेयर मंथन में खोजें

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) को 430 करोड़ रु. के ठेके

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स इंडिया (Ahluwalia Contracts India) ने जानकारी दी है कि इसने हाल में कुल 429.61 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किये हैं।

ये ठेके संस्थागत/आवासीय भवनों के निर्माण के लिए हैं। इनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रोहतक के लिए निर्माण कार्य का 309.68 करोड़ रुपये का ठेका शामिल है। साथ ही इसे एमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता से 60 करोड़ रुपये और मुंबई में इंडियाबुल्स से 59.93 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। 

कंपनी के मुताबिक इसे साल 2014-15 में कुल मिला कर 1350 करोड़ रुपये के नये ठेके हासिल हुए। फिलहाल कंपनी का ऑर्डर बुक 3630 करोड़ रुपये का है। वहीं कारोबारी साल 2014-15 के दौरान कंपनी ने अपने कर्ज में 80 करोड़ रुपये की कमी लायी है। 

सोमवार के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में जोरदार उछाल आयी। बीएसई में इसका शेयर 22.10 रुपये या 9.34% की छलाँग लगाते हुए 258.70 रुपये पर पहुँच गया। इसका 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 281.60 रुपये है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख