शेयर मंथन में खोजें

हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार

अमेरिकी बाजार और एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण आज भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की है।

शुरुआती लगभग एक घंटे के कारोबार के बाद सेंसेक्स (Sensex) 136 अंक या 0.52% की उछाल के साथ 26,291 पर है। वहीं एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) इस समय 23 अंक या 0.30% की बढ़त के साथ 7,976 के स्तर पर चल रहा है।
छोटे-मँझोले शेयरों में हल्की तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जहाँ बीएसई मिडकैप में 0.25% की बढ़त दिखायी दे रही है, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 0.58% ऊपर चल रहा है। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 0.36% की बढ़त है और सीएनएक्स स्मॉलकैप 0.56% ऊपर चल रहा है।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज ज्यादातर क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। हेल्थकेयर (1.36)% टीईसीके (0.68%), आईटी में (0.56%) पावर (0.54%) एफएमसीजी (0.55%) कैपिटल गुड्स (0.29%) तेल-गैस (0.07%) और मेटल (0.06%) की तेजी है। वहीं , रियल्टी (-0.99%), कंज्यूमर ड्यूरेबल भी (-0.71%), ऑटो (-0.42%) और बैकिंग (-0.11%) नीचे चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख