शेयर मंथन में खोजें

पारादीप फॉस्फेट्स में अभी नीचे का रुख है, मौजूदा हालात में इसे खरीदने से बचें : शोमेश कुमार की सलाह

राज कुमार जैन, किशनगंज, बिहार– पारादीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates) पर आपकी क्या सलाह है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : ये शेयर 54-55 रुपये के स्तर पर आ कर रुका हुआ है। इस शेयर में डाउनट्रेंड अभी खत्म नहीं हुआ है। मेरी राय इस शेयर के बारे में इसके 50 डीएमए तक दोबारा आने तक नहीं खरीदने की रहेगी। हो सकता है इसका 50 डीएमए 60-62 रुपये के स्तर पर आ जाये। जब तक यह 60 रुपये के ऊपर अच्छे से बंद होना शूरू नहीं करता है, मुमकिन है कि यह 50 रुपये के स्तर पर ही मिले। इस स्थिति में इसका मूल्यांकन किया जा सकता है कि इसकी क्या स्थिति है? फिलहाल ये जहाँ खड़ा है 56-57 रुपये के स्तर पर वहाँ से यह नीचे 50 भी जा सकता है और ऊपर 60 पर इसे फिर से रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। जब ये शेयर 63-64 के ऊपर अच्छे से बंद होने लगेगा तब माना जा सकता है कि इसमें गिरावट का दौर थम गया है।

#paradeepphosphateslatestnews #paradeepphosphatesshare #paradeepphosphatesipoanalysis #paradeepphosphatesshareprice #paradeepphosphatessharepricetarget #paradeepphosphatesshareanalysis #paradeepphosphatesiporeview #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख