शेयर मंथन में खोजें

मिंडा कॉर्पोरेशन में करेक्शन अभी चलेगा, फिलहाल ट्रेडिंग के लिये सही: शोमेश कुमार की सलाह

अमर, पुणे – मिंडा कॉर्पोरेशन (Minda Corporation) में मेरा औसत भाव 225 रुपये का है। इस पर मध्यम अवधि का नजरिया क्या हैॽ सुझाव दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : मुझे लगता है कि इसे जितना उच्च स्तर तक आना था, ये आ चुका है। इसमें करेक्शन का दौर अभी चलेगा। इसमें मजबूती वापस आने के लिये लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल ये ट्रेडिंग के लिहाज से बढ़िया स्टॉक है। अहम बात यह है कि इस शेयर को 200 रुपये के स्तर से नीचे नहीं जाना चाहिये। इससे नीचे अगर बंद होने लगा, तो इसमें 217 रुपये का ऊपरी स्तर बना है, वो मजबूत हो जाएगा। जब तक 200 के नीचे बंद नहीं होता है, ये इसी दायरे में रहेगा। 218 का उच्च स्तर निकलने के बाद इसमें फिर से मजबूती आयेगी 230, 237 से 240 वाला जो स्तर है, वहाँ तक। इससे ज्यादा की इसमें उम्मीद नहीं की जा सकती है।

#mindacorporationsharelatestnews #mindaindustrieslatestnews #mindacorporationshareanalysis #mindacorpshareanalysis #mindacorpsharetarget #mindacorporationsharetarget #mindacorporationstocknews #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख