शेयर मंथन में खोजें

Suzlon Energy Share News: ये कंपनी मुनाफा नहीं कमा रही, इसमें कुछ कहना ठीक नहीं

सुशील कुमार: सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर जिनका खरीद भाव 9 रुपये है, नजरिया 2 वर्ष का है। उचित सलाह दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इस स्टॉक में 7.50 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिये। इसके नीचे अगर यह गिरता है तो इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। ये कंपनी अभी लॉस में चल रही है। इसलिये इसके स्टॉक के दिन तभी बदल सकते हैं, अगर यह कंपनी मुनाफे में आ जाये। इस तरह की कंपनियों के बारे में फंडामेंटल आधार पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। जब तक इसके नतीजे बेहतर नहीं होते हैं, तब तक इसके स्टॉक में मजबूती नहीं आयेगी।

#suzlonenergystock #suzlonenergystockanalysis #suzlonenergysharenews #suzlonenergyshareprice #suzlonenergynews #suzlonlatestnews #suzlonenergytarget #suzlonenergylatestnewstoday #suzlonenergyq2results #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 02 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख