शेयर मंथन में खोजें

Bandhan Bank Share News today : इस शेयर में अहम स्तरों का ध्यान रखें

जितेन दत्ता : बंधन बैंक (Bandhan Bank) में मौजूदा स्तर में निवेश कर सकते हैं क्या? उचित सलाह दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : मैंने कभी बंधन बैंक को पोर्टफोलियो स्टॉक नहीं माना है। ट्रेडिंग के लिहाज से देखा जाये तो जब ये 240 रुपये के ऊपर बंद होगा तभी इसमें कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है। दरअसल तभी ये स्टॉक कई अहम स्तरों के ऊपर जा सकेगा और ये 260 के आसपास 100 डीएमए का परीक्षण करने के लिए कोशिश करेगा। अगर इसको निकाल लेता है तो फिर ये 280 के पास 200 डीएमए को भी तोड़ने की कोशिश करेगा। मेरे हिसाब से इसमें 225 के आसपास स्टॉप लॉस लगाया जा सकता है।

#bandhanbankstock #bandhanbankshare #equity #bandhanbanknews #bandhanbanksharelatestnews #bandhanbanksharenews #bandhanbankshareprice #bandhanbanksharetarget #bandhanbank #bandhanbankstockanalysis #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 02 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख