शेयर मंथन में खोजें

Jindal Steel & Power Share: इस स्टॉक में पैसा लगाकर गलती नहीं की, होल्ड करें

हेनरी : जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & Power) में काफी अच्छा ब्रेकआउट आया है, फंडामेंटल भी अच्छा लग रहा है। आज ही खरीदा है, कृपया उचित सलाह दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इस स्टॉक में 520-525 रुपये का स्तर खतरे का निशान है। इसके नीचे बंद होता है तो खतरा है। इसमें गति नजर आ रही है। होल्ड करने में कोई दिक्कत नहीं है, बस इस स्तर के नीचे नहीं जाना चाहिये। इसने पूरी गिरावट को रिट्रेस कर लिया है। रिट्रेसमेंट के बाद इसमें डबल टॉप बन रहा था, लेकिन ये उसके भी आगे जा रहा है। इससे पता चलता है कि इसमें गति है और इन्होंने इस स्टॉक में पैसे लगाकर गलती नहीं की है।

#jindalsteelsharenews #jindalsteelsharenewstoday #jindalsteelshare #jindalsteelsharelatestnews #jindalsteelshareprice #jindalsteelsharepricetarget #jindalsteelshareanalysis #jindalsteelandpowershare #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 04 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख