शेयर मंथन में खोजें

JSW Energy Share : इस शेयर में अहम स्तरों का ध्यान रखें

देव नारायण, मुरादाबाद : जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) के 1000 शेयर 285 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इस पर आपकी क्या राय है? उचित सलाह दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इस स्टॉक में निचले स्तर पर खरीदारी का समय आ चुका है। इसमें पहला सहारा 280 के पास है। यहाँ से अगर ये और नीचे जाता है तो 270 रुपये पर दूसरा सपोर्ट है। इस स्टॉक में निचला स्तर बनाने के संकेत तो दे दिये हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें अब गति आ जायेगी। इसमें रफ्तार तब तक नहीं आयेगी, जब तक यह 300 रुपये का स्तर पार नहीं कर लेता है। इसके ऊपर जब यह बंद होने लगेगा तब इसमें तेजी आयेगी।

#jswenergysharelatestnews #jswenergyshareanalysis #jswenergyshare #jswenergysharelatestnewstoday #jswenergyshareprice #jswenergysharetarget #whyjswenergyshareisrising #jswenergysharetechnicalanalysis #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 04 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख