शेयर मंथन में खोजें

Avenue Supermarts पर जानें क्या है Expert शोमेश कुमार की सलाह

आर्यन: डीमार्ट (Avenue Supermarts) का शेयर 3937 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। मैंने बेटी की शादी को ध्यान में रख कर 20 साल के लिए खरीदा है। कृपया सलाह दें?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इस कंपनी की सोच, इसका फॉर्मेट और इसका बिजनेस मुझे पसंद है। इसके स्टॉक अगर मौजूदा भाव से 20 या 30 % नीचे मिलते हैं तो मैं जरूर इसमें निवेश करना चाहूँगा। मौजूदा भाव पर यह मुझे महँगा लगता है। कंपनी के चुनाव में दिक्कत नहीं है। जहाँ तक सवाल है आपके लक्ष्य का तो इतने बड़े लक्ष्य के लिये एक स्टॉक में पैसा लगाने के हक में मैं नहीं हैं। यह स्टॉक थोड़ा और नीचे मिले तो या फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके एसआईपी के माध्यम से पैसा लगाना भी एक विकल्प हो सकता है।

#dmartstockanalysis #dmartshareanalysis #avenuesupermartsstockanalysis #dmartsharepriceanalysis #dmartstock #dmartstockprice #dmarttechnicalanalysis #analysisofdmartstock #dmartfundamentalanalysis #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख