शेयर मंथन में खोजें

National Aluminium Company Share : इस Stock में अहम स्तरों का ध्यान रखें

देव पूजा : नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी (National Aluminium Company) के 800 शेयर खरीदे हैं 84 रुपये के भाव पर, उचित सलाह दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : आपको नेशनल एल्यूमिनियम के स्टॉक को इस भाव पर नहीं खरीदना चाहिये था। जिस भाव पर आपने खरीदा है वही इसका सबसे संवेदनशील स्तर है। 84 रुपये के आसपास ही इसमें 200 दिनों का मूविंग एवरेज है। अगर यह स्टॉक इस स्तर को पार कर लेता है तो इसमें ऊपर की चाल बन सकती है। इसमें 70 रुपये के आसपास स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। इसमें छोटे-छोटे कई स्तर हैं लेकिन वे टिकाऊ नहीं लग रहे हैं।

#nalcoshareanalysis #nalcosharelatestnews #nalcosharenews #nalcoshareprice #nalcosharetarget #nationalaluminiumshare #nalcosharedividend #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख