शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

आज हरे निशान में कारोबार शुरू कर सकते हैं Sensex Nifty, गिफ्ट निफ्टी दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (05 मार्च) को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 58.00 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.26% की उछाल के साथ 22,128.00 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

व्यापक बाजार में खरीदारी लौटने से बाजार को मिल सकता है समर्थन : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक निफ्टी लगातार 10वें कारोबारी सत्र में लाल निशान में रहा, 37 अंकों के नुकसान के साथ 22,083 के स्तर पर बंद हो गया। 

Sensex Nifty में आज भी सुस्त कारोबार के आसार, लाल निशान में गिफ्ट निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (04 मार्च) को भी सुस्त कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 28.00 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.13% की सुस्ती के साथ 22,100.00 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

ओवरसोल्ड बाजार में तीव्र पुलबैक तेजी का अनुमान, 22000 पर रखें नजर : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार को बेंचमार्क सूचकांक में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अस्थिरतापूर्ण सत्र के बाद निफ्टी 5 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 112 अंकों की नरमी के साथ बंद हुए। 

बड़े संकेतों के अभाव में बाजार में जारी रह सकता है नकारात्मक रुख : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार का मानक सूचकांक निफ्टी शुक्रवार की बिकवाली के बाद वापसी करने की कोशिश में तेजी के साथ खुला, मगर शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका और 22119 के स्तर पर बंद हो गया। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख