शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के मुनाफे में 23.37% बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर 2018 में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के जनवरी-मार्च तिमाही मुनाफे में 23.37% का इजाफा हुआ।

कंपनी ने 2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 288.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 355.90 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इस दौरान जीएसटी लागू होने के कारण टाटा केमिकल्स की शुद्ध आमदनी 2,591.59 करोड़ रुपये से 1.40% घट कर 2,555.08 करोड़ रुपये रह गयी।
हालाँकि कंपनी ने कहा है कि इसके मुख्य कारोबारों, जिनमें केमिकल्स, सोडा और नमक शामिल है, ने अच्छे मार्जिन के साथ शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बेहतर उपयोग और दक्षता के साथ-साथ बेहतर उत्पादन और बिक्री की मात्रा से कंपनी ने अमेरिकी में भी अच्छा कारोबार किया। इससे टाटा केमिकल्स का ऋण भी 31 मार्च 2017 को 5,573 करोड़ रुपये से घट कर 31 मार्च 2018 को 1,860 करोड़ रुपये का रह गया।
उधर बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर शुकवार को 24.50 रुपये या 3.30% की कमजोरी के साथ 718.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 786.95 रुपये और निचला स्तर 558.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख