शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) की 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

प्रमुख एल्युमीनियम उत्पादक हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) ने 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

कंपनी यह पूँजी अपना बैंक ऋण वापस करने के लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड बेच कर जुटायेगी। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के इस कदम से कंपनी की ऋण लागत में गिरावट आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कंपनी पर इस समय कुल 15,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।
दूसरी तरफ बीएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 232.25 रुपये पर ही खुला है। सुबह 9.20 बजे यह 0.45 रुपये या 0.19% की हल्की बढ़त के साथ 232.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख