शेयर मंथन में खोजें

6.5% से अधिक टूटा इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiaulls Real Estate) का शेयर

आज देश की तीसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiaulls Real Estate) के शेयर में 6.5% से अधिक की गिरावट आयी है।

दऱअसल बीते शुक्रवार को कंपनी के निदेशक मंडल ने 240 रुपये प्रति के भाव पर कुल 624 करोड़ रुपये के 2.6 करोड़ शेयरों (5.45% शेयर) की वापस खऱीद को मंजूरी दी। इसी खबर का आज कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 205.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 204.00 रुपये पर खुल कर 191.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद कंपनी के शेयरों में करीब 1.30 बजे 13.70 रुपये या 6.66% की कमजोरी के साथ 192.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। गौरतलब है कि अभी तक के कारोबार में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर हरे निशान में नहीं आ सका है। (शेयर मंथन, 21 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख