शेयर मंथन में खोजें

मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने खरीदे सिंटेक्स प्लास्टिक्स (Sintex Plastics) के 44.9 लाख शेयर

वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की फ्रांसीसी इकाई ने सिंटेक्स प्लास्टिक्स (Sintex Plastics) के 44,90,918 शेयर खरीदे हैं।

मॉर्गन स्टेनली ने कंपनी के ये शेयर सोमवार को एनएसई में 51.98 रुपये प्रति की दर से खऱीदे हैं।
उधर बीएसई में सिंटेक्स प्लास्टिक्स का शेयर 52.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 54.45 रुपये पर खुला। शुरू में ही 55.00 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर यह नीचे की ओर फिसला। तब से सिंटेक्स का शेयर एक दायरे में कारोबार कर रहा है। 12.30 बजे के आस-पास सिंटेक्स प्लास्टिक्स के शेयरों में 0.55 रुपये या 1.06% की बढ़ोतरी के साथ 52.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख