शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, बाटा इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, सिप्ला और टाटा मोटर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मा, बाटा इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, सिप्ला और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - सीईएससी, इक्लर्क्स, एरोज मीडिया, गोदरेज इंडस्ट्रीज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, आईएफसीआई, जेट एयरवेज, कोल्टे पाटिल, नैटको फार्मा, रेप्को होम्स, टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स डीवीआर
सन फार्मा - कंपनी को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
एलऐंडटी टेक्नोलॉजी - कंपनी का तिमाही मुनाफा 25.8% बढ़ कर 159.8 करोड़ रुपये रहा।
जेएम फाइनेंशियल - कंपनी डिबेंचर जारी करके 750 करोड़ रुपये जुटायेगी।
बाटा इंडिया - बाटा इंडिया का जनवरी-मार्च मुनाफा 45% की बढ़त के साथ 52.1 करोड़ रुपये रहा।
ग्रेविटा - ग्रेविटा ने अमारा राजा के साथ करार किया।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम - हिंदुस्तान पेट्रोलियम का तिमाही मुनाफा 10.4% गिर कर 1,747.9 करोड़ रुपये रह गया।
सिप्ला - जनवरी-मार्च तिमाही में सिप्ला को 153.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - बैंक चालू वित्त वर्ष में सामान्य बीमा संयुक्त उद्यम में 3-5% हिस्सेदारी बेचेगा।
जीई पावर - कंपनी का तिमाही मुनाफा 32% बढ़ कर 51.55 करोड़ रुपये हो गया।
मोनसैंटो - सीसीआई ने मोनसैंटो-बैयर विलय योजना को हरी झंडी दिखायी।
डालमिया भारत - डालमिया भारत बिनानी सीमेंट के लिए बोली संशोधित नहीं करेगी। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख