शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) को मिली एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

दवाई निर्माता सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को अमेरिकी दवा नियामक ने यौनसा के लिए हरी झंडी दिखायी है, जिसका इस्तेमाल प्रोस्टेट कैंसर के एक प्रकार के इलाज में किया जाता है। सन फार्मास्युटिकल ने यौनसा का अधिग्रहण अमेरिकी कंपनी चर्चिल फार्मास्युटिकल्स (Churchill Pharmaceuticals) से किया था, जिसे यह अमेरिका में ही बेचेगी।
दूसरी तरफ सन फार्मास्युटिकल के शेयर में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीएसई में सन फार्मास्युटिकल का शेयर 453.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 454.00 रुपये पर खुला है। 460.00 रुपये तक चढ़ने के बाद करीब 11.40 बजे सन फार्मास्युटिकल 3.45 रुपये या 0.76% की बढ़त के साथ 456.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख